नैनीताल। क्षेत्रवासियों की ओर से लगातार की जा रही मांग और सरियाताल के प्रधान हरगोविंद रावत की ओर से किए गए प्रयास के क्रम में ग्राम सरियाताल के क्षतिग्रस्त मार्ग का जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है। प्रधान ने बृहस्पतिवार को कार्यस्थल का निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्य की ओर से जिला योजना के तहत 15 लाख रुपए स्वीकृत कराए। सांसद अजय भट्ट ने भी सीसी मार्ग के लिए 3.5 लाख रुपये स्वीकृत किए।