फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ट्राइथलॉन के लिए स्टेडियम से तीनपानी तक साफ होगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेलों में होने वाले ट्राइथलाॅन इवेंट के लिए स्टेडियम से तीनपानी तक रूट को बिल्कुल साफ किया जाएगा। डीओसी ने बुधवार को रूट का निरीक्षण किया। सड़क पर पड़ी रेत और छोटे-छोटे पत्थरों से साइक्लिंग को नुकसान बताया।
विज्ञापन


गौलापार स्टेडियम में होने वाले राष्ट्रीय खेल में 26 जनवरी से ट्राइथलॉन का इवेंट शुरू हो रहा है। इसमें तैराकी, दौड़ और साइक्लिंग होगी। बुधवार को कोयंबटूर से ट्राइथलॉन के डायरेक्टर ऑफ कंप्टीशन हरीश प्रसाद स्टेडियम आए। सबसे पहले उन्होंने स्वीमिंग पूल का निरीक्षण किया। साइकिलिंग और दौड़ का रूट देखा। खिलाड़ी स्टेडियम से तीनपानी तक साइक्लिंग करेंगे। तीनपानी में कुछ निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क पर रेत फैली थी। हरीश ने बताया कि प्रतियोगिता वाली साइकिल के टायर अन्य की अपेक्षा काफी साॅफ्ट होते हैं। हल्के कण भी टायर को क्षतिग्रस्त सकते हैं। इससे खिलाड़ी चोटिल भी हो सकता है। साथ ही डीओसी ने गौलापुल से तीनपानी के बीच रेत के ट्रकों को खेल के एक दिन बंद कराने की बात कही। 25 जनवरी को रूट पर ब्रीफिंग और साइकिल की जांच होगी। प्रतियोगिता के दौरान ट्रैफिक बंद करवाया जाएगा। जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत ने बताया कि डीओसी के अनुसार सड़क को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें