फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ग्रीन बेल्ट के रूप में तैयार होंगे मंडी के पीछे की सड़क और चंबल पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मंडी के पीछे की ओर स्थित सड़क और चंबल पुल के आसपास के इलाके को नगर निगम ग्रीन बैल्ट के रूप में विकसित कर रहा है। इसके लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही यह दोनों क्षेत्र नए रूप में नजर आएंगे।
विज्ञापन

मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने बताया कि इन दोनों स्थानों पर प्रतिबंध के बावजूद लोग कूड़ा फेंकते हैं। इससे क्षेत्र में प्रदूषण फैलता है और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोग इन स्थानों पर कूड़ा न फेंके, इसके लिए इन इन्हें ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है।
मेयर ने बताया इन स्थानों पर सुबह और शाम की सैर पर निकलने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकर्षक बेंच भी लगाई जाएंगी। इसके अलावा आधारभूत सुविधाएं भी जुटाई जा रही हैं। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें