फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरो ने खंगाला घर, एलईडी व अन्य सामान ले उड़े

Thu, 23 Jun 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो,हल्दूचौड़(नैनीताल)।
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मंगलवार की देर रात में अज्ञात चोरो ने न्यू गोपीपुरम स्थित आवासीय कालोनी में पूरा घर खंगाला। चोरो ने उस घर से एक एलईडी, गैस सिलेंडर व कपडे़ चुरा लिए। बुधवार को पड़ोसी ने घर का तालाटूटने की सूचना गृह स्वामी को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ सुराग जुटाकर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत दुम्का बंगर बच्ची धर्मा के आवासी कालोनी स्थित न्यू गोपीपुरम हल्दूचौड़ में किशन सिंह मेहरा का मकान है। वर्तमान में वह अपनी पत्नी के साथ केरल में रहकर नौकरी करते हैं। जिसके चलते वह मकान की रखवाली के लिए अपनी भतीजी नीतू सिंह एवं दामाद राजेंद्र सिंह बिष्ट को दे गए थे। बिष्ट दंपति कुछ दिन पहले ही बच्चों की छुटिटयां पड़ने पर अपने मूल गांव लोसज्ञानी (रामगढ़) गए हुए थे। खाली घर देख चोरों ने बीती रात पूरा घर खंगाल डाला। अलमारी का लाक लोहे की राड से तोड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान की लोकेशन की जांच करते हुए उन तमाम पहलुओं पर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस का दावा है कि चोर जल्द सलाखों के पीछे होंगे। 
- देवेंद्र सिंह बिष्ट चौकी प्रभारी हल्दूचौड़। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें