हल्द्वानी। जगदीशिला की डोली रविवार सुबह हिम्मतपुर तल्ला स्थित त्रिमूर्ति मंदिर पहुंची। कालाढूंगी विकास मंच संयोजक महेश शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डोली का स्वागत कर क्षेत्र के लिए सुख शांति की कामना की। महिलाओं ने पुष्प वर्षा से डोली का स्वागत कर मंदिर में भजन कीर्तन किये।
विभिन्न ग्राम सभाओं के प्रधानों और जनप्रतिनिधियों ने काबीना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी को क्षेत्र की पेयजल समस्या से अवगत कराया। काबीना मंत्री ने ग्रामीणों को समस्या निवारण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सुरेश चंद्र तिवारी, हरीश चंद जोशी, विजय सिंह, माया तिवारी, पूर्व ग्राम प्रधान पूरन सिंह खनी, कुंदन बोरा, त्रिभुवन जोशी, गणेश भंडारी, गंगा साह, कमलेश शर्मा आदि मौजूद रहे।