फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रिकाॅर्ड नहीं दिखाने पर मेडिकल स्टोर का क्रय विक्रय रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर रविवार को औषधि नियंत्रक कुमाऊं मंडल हेमंत सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम ने हल्द्वानी में मेडिकल होलसेल के विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने इस दौरान सात दवाइयों के नमूने लिए और अनियमितता मिलने पर एक मेडिकल स्टोर को नोटिस देते हुए उसके क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी। टीम ने मल्टी नेशनल ब्रांड के उत्पादों के परीक्षण के लिए दवाओं के नमूने लिए। वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने बताया कि एक नारायण मेडिकल स्टोर में क्रय-विक्रय के रिकाॅर्ड मौके पर न दिखाने पर नोटिस दिया गया है। टीम में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार, औषधि निरीक्षक अर्चना उप्पल, निधि शर्मा, पूजा जोशी शामिल रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें