हल्द्वानी/नैनीताल। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को अलग-अलग क्षेत्रों के बीएलओ पहले दिन मतदाताओं के घर-घर पहुंचे। जिले के सभी मतदाताओं को गणना फॉर्म बांटे जाएंगे। यह अभियान मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए है।
सोमवार को एसआईआर की शुरुआत नैनीताल स्थित लोकभवन से हुई जहां निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) को गणना फॉर्म सौंपा। बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रत्येक मतदाता के घर जाकर फॉर्म वितरित करेंगे। साथ ही मतदाता विवरण का सत्यापन और अपटेड भी करेंगे। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को भी बीएलओ ने गणना फार्म सौंपे।
डीएम रयाल ने मतदाताओं से राष्ट्रीय अभियान में सहयोग की अपील की है। उन्होंने बीएलओ को फॉर्म देते और प्राप्त करते समय सही जानकारी जांचने को कहा। जिले के सभी 1010 बीएलओ के पास गणना फॉर्म पहुंचा दिए गए हैं। सिटी मजिस्ट्रट एपी बाजपेयी ने बताया कि हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में सभी बीएलओ को गणना फार्म उपलब्ध करा दिए हैं। उन्होंने बताया कि बीएलओ डोर टू डोर पहुंचकर मतदाताओं से गणना फार्म भरवा रहे हैं। मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा अन्य लोगों से गणना फार्म भरवाए गए हैं।
एक कॉल पर मिलेंगी सुविधाएं
मतदाता बुक ए कॉल सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। घर पर उपलब्ध न होने पर वे एक क्लिक पर बीएलओ से कॉल बुक करा सकते हैं। इसके लिए https://voters.eci.gov.in वेबसाइट या ईसीआई-नेट मोबाइल एप का उपयोग करें। कॉल बुक कराने के दो दिन के भीतर बीएलओ मतदाता से संपर्क करेंगे। यदि बीएलओ के भ्रमण के दौरान मतदाता घर पर नहीं मिलते हैं तो वे तीन बार विजिट करेंगे। बीएलओ स्टीकर लगाकर अगली विजिट की तारीख और मोबाइल नंबर लिखेंगे। मतदाता बीएलओ से संपर्क कर सुविधानुसार फॉर्म भर सकते हैं।
मतदाताओं से नहीं लिए जाएंगे कोई दस्तावेज
मतदाता नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो गणना फॉर्म के साथ बीएलओ को उपलब्ध कराएं। 8 जून से 7 जुलाई के बीच घर-घर भ्रमण के दौरान बीएलओ मतदाताओं से कोई दस्तावेज नहीं लेंगे। 7 जुलाई तक बीएलओ एप के माध्यम से गणना फॉर्मों को डिजिटलीकृत किया जाएगा। 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन होगा। दावे और आपत्तियां 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दर्ज होंगी जिनका निस्तारण 14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक होगा। 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए बीएलओ से