फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने ब्लाक कार्यालय में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ग्राम प्रधानों ने विकासखंड कार्यालय में मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ज्ञापन में प्रधानों ने कहा कि सरकार ने राज्य वित्त आयोग की सहमति पर 15 वें वित्त में ग्राम पंचायतों की 65 प्रतिशत अनुदान राशि में कटौती कर दी है। कटौती से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य प्रभावित होंगे। सरकार अगर कटौती वापस नहीं लेती है तो उसे पूरी राशि बंद कर देनी चाहिए। 35 प्रतिशत धनराशि से गांवों में विकास कार्य कराना संभव नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को मजबूती देने के लिए ही 2017 में प्रदेश में भाजपा सरकार को काबिज किया गया। लेकिन उत्तराखंड सरकार ने केंद्रीय वित्त आयोग को मनमानी रिपोर्ट भेजकर ग्राम पंचायतों के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि 15 वें वित्त में की गई कटौती वापस नहीं ली गई तो प्रधान प्रदेश भर में आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष रुक्मिणी नेगी, रेखा लोशाली, सचिन कुमार, किशोर सिंह चुफाल, वीरेंद्र सिंह परगाई, संजना सोनकर, हरीश चंद्र बिरखानी, मीना भट्ट, दीपा बिष्ट, भूपाल सिंह बिष्ट समेत तमाम प्रधान मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें