फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुविवि के दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज

Thu, 15 Sep 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमाऊं विवि का 13वां दीक्षित समारोह 21 अक्तूबर को डीएसबी परिसर नैनीताल में होगा। इसी को लेकर बुधवार को कुविवि प्रशासनिक भवन में कुलपति प्रो. होशियार सिंह धामी की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन


इसमें कुलपति प्रो. धामी ने परिसर के निदेशक प्रो. एसपीएस मेहता को निर्देश दिए कि समारोह की सफलता के लिए परिसर में बैठक कर जल्द ही विभिन्न कमेटियों का गठन कर लें।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल डॉ. केके पाल के निर्देश पर डीएसबी परिसर में दीक्षांत समारोह का आयोजन हो रहा है, इसलिए इसमें कोई कमी न रहे इस बात का पूरा ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बार अल्मोड़ा में दीक्षांत समारोह होना था, लेकिन राज्यपाल के निर्देश पर इसे नैनीताल में किया जा रहा है। बैठक में प्रो. एसपीएस मेहता ने बताया कि ऑडिटोरियम की निर्माणदायी संस्था पेयजल निगम की ओर से 30 सितंबर तक कार्य पूरा करने की बात कही गई है।

जल्द ही परिसर में बैठक कर विभिन्न कमेटियां गठित कर ली जाएंगी। बैठक में रजिस्ट्रार प्रो. डीसी पांडे, प्रो. पीसी कविदयाल, प्रो. एमएस मवाड़ी, प्रो. आरएस पथनी, विधान चौधरी, पीसी पांडे, सीएस पंत आदि प्राध्यापक थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें