फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मामला संदिग्ध लगा तो नहीं हो पाया 10 साल की बच्ची का पोस्टमार्टम

Sun, 31 Dec 2023 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल थाना क्षेत्र में घर के अंदर फंदे में लटकी मिली 10 साल की बच्ची के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। मामले को संदिग्ध पाते हुए डॉक्टरों की राय और फारेंसिक जांच के लिए शव को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को लगभग एक बजे नेपाली मूल की 10 वर्ष की बच्ची फंदे पर लटकी मिली थी। परिजनों की ओर से बच्ची को बीडी पांडे अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया था। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे डॉक्टर ने शव की जांच की तो मामला संदिग्ध लगा। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज में कराने के लिए कहा। पोस्टमार्टम न हो पाने पर बच्ची के पिता ने हंगामा भी किया। उनका कहना था कि 24 घंटे बात भी पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। यदि पोस्टमार्टम हल्द्वानी में ही कराना था तो कल ही भेज देते। सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि डॉक्टरों की राय पर शव को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेज दिया गया है।





बीडी पांडे अस्पताल की पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने बताया मामला संदिग्ध नजर आ रहा था जिसके चलते एक्सपर्ट राय व फारेंसिक जांच के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें