फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बेनतीजा रही कॉर्बेट निदेशक संग ग्रामीणों की बैठक

Sun, 31 Dec 2023 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। ढेला रेंज कार्यालय में ग्रामीणों की कॉर्बेट पार्क निदेशक सहित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वार्ता हुई। दो घंटे चली वार्ता बेनतीजा रही और ग्रामीणों ने रविवार की सुबह ढेला-झिरना पर्यटन मार्ग सांवल्दे में बंद करने का ऐलान किया। वहीं, प्रशासन ने सांवल्दे से लेकर ढेला गेट तक धारा 144 लागू कर दी है। उल्लंघन करने पर पुलिस प्रशासन प्रभावी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

वन्यजीवों के हमले में मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने, घायलों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने और संपूर्ण इलाज की गारंटी की मांग को लेकर ग्रामीण लंबे से समय आंदोलनरत है। 29 दिसंबर को वार्ता प्रस्तावित थी, लेकिन कॉर्बेट निदेशक डॉ. धीरज पांडेय नहीं आए। तब शनिवार शाम पांच बजे संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों को ढेला रेंज कार्यालय में वार्ता के लिए बुलाया गया। एसडीएम राहुल शाह की मध्यस्थता में हुई वार्ता में निदेशक की ओर से किसी भी मुद्दे का ठोस समाधान नहीं किया गया। इस पर वार्ता बगैर किसी नतीजे पर पहुंचे समाप्त हो गई।
संघर्ष समिति के संयोजक ललित उप्रेती ने बताया कि ग्रामीण रविवार सुबह 5 बजे से ग्राम सांवल्दे पश्चिमी वन चौकी के पास शांतिपूर्वक धरना देकर अपना आंदोलन करेंगे। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में धरना स्थल पर पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन

वार्ता में कॉर्बेट उप निदेशक दिगांथ नायक, वाइल्ड लाइफ बोर्ड सदस्य मयंक तिवारी, आनंद नेगी, राजेंद्र सिंह, सोवन तड़ियाल, ललित पांडे, आनंद नेगी आदि थे।


एसडीएम राहुल शाह ने बताया सांवल्दे से ढेला पर्यटन गेट तक धारा 144 लागू की गई है। धारा 144 का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन की ओर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।


कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डाॅ. धीरज पांडेय ने बताया मीणों की समस्या को लेकर ढेला रेंज कार्यालय में वार्ता की गई। मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा, घायलों को 10 लाख रुपए मुआवजा और संपूर्ण इलाज की गारंटी की मांग पर शासन स्तर पर ही फैसला होगा। हमलावर बाघ को पकड़ने की कवायद चल रही है। प्रशासन की देखरेख में पर्यटक जंगल सफारी के लिए जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें