फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सिपाही और उसकी पत्नी पर हमला, कुत्ते से कटवाने की भी कोशिश, जानें पूरा मामला

Sat, 30 Dec 2023 05:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में दो युवकों ने पुलिस कर्मी को लहूलुहान कर दिया। साथ ही उसकी पत्नी को भी धक्का देकर गिरा दिया, जिससे वह चोटिल हो गए। आरोपियों ने सिपाही को कुत्ते से कटवाने की भी कोशिश की। मुखानी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Dog
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में दो युवकों ने मुखानी थाने में तैनात पुलिस कर्मी को लहूलुहान कर दिया। उसकी पत्नी को भी धक्का देकर गिरा दिया, जिससे वह चोटिल हो गए। आरोपियों ने सिपाही को कुत्ते से कटवाने की भी कोशिश की। मुखानी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मुखानी थाने में तैनात पुलिसकर्मी अनीस अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 28 दिसंबर की सुबह 11 बजे वह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से फतेहपुर से महिला अस्पताल जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे स्कूटी सवार दो युवकों ने ऊंचापुल रामलीला मैदान के पास उन्हें रोक लिया। वजह पूछने पर दोनों युवकों ने अनीस और पत्नी के साथ गाली-गलौच की। उसके बाद वे हल्द्वानी की ओर चले गए। पीछा करने पर दोनों युवक मुखानी चौराहे के पास मिले।

उनसे गली-गलौज की वजह पूछी तो वे मारपीट करने लगे। उन्होंने हेलमेट मारकर सिपाही अनीस को लहूलुहान कर दिया। बीच-बचाव को आई पत्नी को भी धक्का देकर गिरा दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने अपना कुत्ता भी अनीस पर छोड़ दिया। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी लोहरियासाल तल्ला निवासी रजत मेहता और सारवत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इधर, आरोपियों को छुड़वाने के लिए स्थानीय नेता पुलिस अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें