फोटो- 20 एचएलडी 01- अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार के घास के मैदान पर क्रिकेट का अभ्यास करता खि
- फोटो : रविंद्र सिंह
हल्द्वानी। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खिलाड़ियों को जल्द ही पिच पर अभ्यास करने का मौका मिलेगा। पिच के अभाव में खिलाड़ियों को हो रही परेशानी पर अमर उजाला में समाचार प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए खेल कुलपति अमित कुमार सिन्हा ने पिच का निर्माण कराने की बात कही है।
फरवरी में 38वें नेशनल गेम्स के बीच फुटबाल मुकाबलों के आयोजन के लिए क्रिकेट पिचों को हटा दिया गया। 11 महीने बाद भी पिचों का निर्माण नहीं होने से खिलाड़यों को मैदान में प्रशिक्षण और अभ्यास लेना पड़ रहा था। इस पर अमर उजाला ने जिलाधिकारी डॉ. ललित मोहन रयाल और राज्य स्तरीय खेल परिषद में दायित्वधारी हेमराज सिंह बिष्ट से इस मुद्दे पर बात की थी। दायित्वधारी ने उप निदेशक खेल राशिका सिद्दीकी को निदेशालय स्तर पर पत्राचार के लिए वार्ता की थी। खेल कुलपति अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि फुटबाल मैच के लिए पिच को हटा दिया था। अब फिर से मैदान पर क्रिकेट पिच का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्रिकेट मैदान अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने इसमें सुधार की बात कही है।