फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक को पाइप का सहारा, दूसरा डूबा

Sun, 14 Jun 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौला बैराज में रविवार शाम नहाते समय एक युवक डूबने लगा तो सीएमओ की बेटी ने पानी में पाइप फेंककर युवक की जान बचा ली। जबकि साथी को बचाने के लिए बैराज में कूदा युवक खुद डूब गया।
विज्ञापन


वहां मौजूद लोगों ने उसे बैराज से बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस से युवक को एसटीएच ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक झारखंड का रहने वाला था। रुद्रपुर सिडकुल में काम करता था।

हादसे की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट आरडी पालीवाल और एसडीएम पंकज उपाध्याय मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसों को रोकने के लिए सिंचाई विभाग को निर्देश दिए।

रुद्रपुर स्थित अशोका लीलैंड में कार्यरत झारखंड के धनबाद निवासी मनीश्वर सिंह और परवेज, रुद्रपुर निवासी गौरव कुमार, हरिओम, पिथौरागढ़ निवासी दीपक सिंह रविवार को काठगोदाम स्थित गौला बैराज में पिकनिक मनाने के लिए गए थे।
विज्ञापन


शाम के समय गौरव बैराज में नहाने के  लिए उतर गया और डूबने लगा। इस बीच सीएमओ डा. एलएम उप्रेती अपने बेटियों के साथ बैराज में घूमने के लिए गए थे। सीएमओ की बेटी पल्लवी ने तत्परता दिखाते हुए किसी से पाइप मांगकर बैराज में फेंक दिया।

गौरव पाइप को पकड़कर बाहर निकल आया और उसकी जान बच गई। इसी बीच गौरव को बचाने के लिए मनीश्वर बैराज में कूद गया। वह पानी में खुद को संभाल नहीं पाया और डूब गया। बैराज पर मौजूद लोगों ने काफी प्रयास बाद मनीश्वर को बाहर निकाला।

108 एंबुलेंस से उसको एसटीएच ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने युवक का शव मोर्चरी में रखा है।

घटना की सूचना मिलने पर एसआई शांति कुमार गंगवार ने मनीश्वर के साथियों से पूछताछ की। पता चला कि मनीश्वर के पिता अखिलेश्वर लाल धनबाद मंडी समिति के निरीक्षक हैं। पुलिस ने मृतक के घर पर सूचना दे दी है।

सिटी मजिस्ट्रेट आर डी पालीवाल ने बताया कि हादसों को रोकने के लिए कड़े निर्देश सिंचाई विभाग को दिए गए हैं। अब गौला बैराज में स्नान करने वालों पर तत्काल 500 रुपये सिंचाई विभाग जुर्माना वसूलेगा। पुलिस संबंधित व्यक्ति का पुलिस एक्ट में चालान करेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा बैराज के किनारे शराब पीने या अन्य मादक पदार्थों का सेवन करने वालों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें