पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम पंचायत गलनी त्रिवेणी संगम खनस्यूं तहसील मैदान में आयोजित तीन दिवसीय उत्तरायणी कौतिक महोत्सव का सोमवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। लोक गायिका खुशी जोशी ने कुमाऊंनी गीतों और झोड़ा-चाचरी के साथ लोगों को खूब नचाया। लोकगायक राकेश पनेरू ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि खनस्यूं का उत्तरायणी कौतिक महोत्सव आने वाले समय में प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाएगा। इस दौरान ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख केडी रुवाली, जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कोटलिया, पंकज बर्गली, उमेश चिलवाल, राजू बर्गली, गजेंद्र बर्गली, मोहन पलड़िया, प्रकाश थुवाल, संजय चेतन, रवींद्र आदि मौजूद रहे।