मुक्तेश्वर(नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत अनूठी में वर्ष 2018-2019 में 22 लाख की लागत से निर्माणाधीन पंचायत घर के अभी तक पूरा नहीं होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की है। ग्राम प्रधान पूरन भट्ट ने पंचायत घर नहीं बन पाने पर विभागीय अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए डीएम ललित मोहन रयाल से मामले की जांच की मांग की है। भट्ट ने बताया कि सात साल बाद भी पंचायत घर नहीं बन पाया है। भट्ट ने कहा कि अधिकारियों की मिलीभगत से पंचायत घर अधूरा पड़ा है और उसके बाहर से झाड़ियां जमा होने लग गई है। भट्ट ने डीएम से मामले की जांच कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।