गरमपानी(नैनीताल)। खैरना और गरमपानी बाजार में पानी नहीं आने से 150 से अधिक परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मूसलाधार बारिश के चलते पेयजल लाइन शिप्रा नदी में बह गई। क्षेत्र के दीपक गोस्वामी, कमल बिष्ट, नीरज, बालम पिनारी ने बताया कि तीन दिन से पानी हैंडपंप और जलस्रोतों से लाना पड़ रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से पेयजल समस्या हल करने की मांग की है। जलसंस्थान के जेई चेतन कुमार ने बताया कि नदी का जलस्तर कम होने के बाद काम शुरु किया जाएगा। शुक्रवार को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत खैरना और गरमपानी बाजार में टैंकरों से पानी भेजा जाएगा।