फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डीएस दानू व हंसराज की जोड़ी डबल्स के सेमीफाइनल में

Fri, 05 Jun 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रताप सिंह मौनी स्मृति प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट के तहत बृहस्पतिवार को रोमांचक मुकाबले हुए। डबल्स के मुकाबले सेमीफाइनल तक पहुंच गए हैं जबकि सिंगल्स के मुकाबलों में विजेताओं ने प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई हैं। आयोजक सचिव ने बताया कि डबल्स में डीएस दानू और हंसराज की जोड़ी ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सिंगल्स के मुकाबलों में मुकेश चंद्रा, रवि कुमार, राकेश सुयाल, सनी कुमार ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त दी। इस मौके पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और कई वरिष्ठ अधिवक्ता आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें