नैनीताल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरीश गोयल की अदालत से न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल की ओर से नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के आरोपी को दोषमुक्त करार दिए जाने के फैसले को सही ठहराया गया है। जिला जज ने आदेश के खिलाफ दायर अपील को खारिज कर दिया है।
न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज जूनियर डिवीजन की अदालत से 28 मार्च 2018 को धोखाधड़ी के आरोपी कालाढूंगी निवासी रितेश पांडे को गवाहों के विरोधाभासी बयानों के आधार पर दोषमुक्त करार दिया था। 9 अगस्त 2019 को मल्लीताल कोतवाली में महेश राम की ओर से आरोपी रितेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
आरोप है कि वर्ष 2011 में नौकरी का झांसा देकर रितेश ने उससे एक लाख रुपये लिए। कोर्ट ने आठ वर्ष के बाद मुकदमा दर्ज होने, 18 दिसम्बर 2019 को दोनों पक्षों में हुए समझौते व गवाहों के विरोधाभासी बयानों के आधार पर रितेश को दोषमुक्त करार दिया था। इस आदेश को चुनौती देते हुुए जिला जज के समक्ष अपील की गई थी।