फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचालक ने पेड़ पर जहर पीकर जान दी

Tue, 21 Apr 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणनगर कर्नल साहब के बगीचा स्थित एक पेड़ पर सोमवार सुबह बस परिचालक ने जहर पीकर जान दे दी। मुखानी पुलिस ने शव के पास से नुवान की शीशी बरामद की है। पुलिस को आशंका है कि परिचालक की नुवान पीने से मौत हुई होगी। पूछताछ से पता चला कि परिचालक के  ऊपर चार लाख से ज्यादा का कर्ज था।
विज्ञापन


मूल रूप से बागेश्वर निवासी बस परिचालक राजन सिंह सुउगड़ा (47) ने चार माह पहले शिवालिक नगर बिठौरिया नंबर एक में मकान बनाया था। वह यहां परिवार समेत रहते थे। लामाचौड़ चौकी के प्रभारीललित जोशी ने मृतक की पत्नी गंगा और बड़े बेटे पवन से पूछताछ की। पूछताछ में बताया कि राजन छह माह पहले केमू में परिचालक का काम करते थे। कुछ समय पहले उन्होंने काम छोड़ दिया। उनकी एक बस भी थी, लेकिन मकान बनवाने के लिए राजन ने बस बेच दी। मकान बनवाने में उनके ऊपर चार लाख रुपए से ज्यादा का कर्ज भी हो गया था। इसी वजह से राजन काफी परेशान थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।   
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें