नारायणनगर कर्नल साहब के बगीचा स्थित एक पेड़ पर सोमवार सुबह बस परिचालक ने जहर पीकर जान दे दी। मुखानी पुलिस ने शव के पास से नुवान की शीशी बरामद की है। पुलिस को आशंका है कि परिचालक की नुवान पीने से मौत हुई होगी। पूछताछ से पता चला कि परिचालक के ऊपर चार लाख से ज्यादा का कर्ज था।
मूल रूप से बागेश्वर निवासी बस परिचालक राजन सिंह सुउगड़ा (47) ने चार माह पहले शिवालिक नगर बिठौरिया नंबर एक में मकान बनाया था। वह यहां परिवार समेत रहते थे। लामाचौड़ चौकी के प्रभारीललित जोशी ने मृतक की पत्नी गंगा और बड़े बेटे पवन से पूछताछ की। पूछताछ में बताया कि राजन छह माह पहले केमू में परिचालक का काम करते थे। कुछ समय पहले उन्होंने काम छोड़ दिया। उनकी एक बस भी थी, लेकिन मकान बनवाने के लिए राजन ने बस बेच दी। मकान बनवाने में उनके ऊपर चार लाख रुपए से ज्यादा का कर्ज भी हो गया था। इसी वजह से राजन काफी परेशान थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।