मझेड़ा निवासी मृतक भरत पांडे की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : BHIMTAL
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के मझेड़ा गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। मझेड़ा गांव निवासी भरत पांडे (34) पुत्र हरीश चंद्र पांडे बृहस्पतिवार सुबह घर के पास बनी पानी की टंकी में काम कर रहे थे। इस बीच हाथ में पकड़ा लोहे का पाइप हाईटेंशन तार में जा टकराया जिससे भरत करंट की चेपट में आ गया। आननफानन परिजन उसे सीएचसी गरमपानी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भरत घर का इकलौता चिराग था, उसकी बहन की शादी हो चुकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा है। ग्रामीणों ने बताया कि भरत मिलनसार होने के साथ सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करता था।