नैनीताल। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से हाल ही में घोषित पूर्व मध्यमा द्वितीय व उत्तर मध्यमा द्वितीय के परीक्षाफल में श्रीराम संस्कृत उत्तर मध्यमा पाठशाला तल्लीताल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहने के बाद विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि शिक्षा के साथ विद्यालय छात्रावास की सुविधा देता है। इस वर्ष छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। विद्यालय प्रबंधन के निजी प्रयासों से वित्तीय वर्ष 2025-26 में भवन का कक्षों का विस्तार कर सौंदर्यीकरण किया गया है।