फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: एक जनवरी से लागू नई समय-सारणी, ट्रेनों के आने-जाने का समय बदला

Tue, 30 Dec 2025 11:53 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

लालकुआं में इज्जतनगर मंडल में एक जनवरी से लागू नई समय-सारणी के अंतर्गत गाड़ियों का विभिन्न स्टेेशनों पर आगमन एवं प्रस्थान के समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालकुआं में इज्जतनगर मंडल में एक जनवरी से लागू नई समय-सारणी के अंतर्गत गाड़ियों का विभिन्न स्टेेशनों पर आगमन एवं प्रस्थान के समय में बदलाव किया गया है।

12039 काठगोदाम-नई दिल्ली एक्सप्रेस काठगोदाम से निर्धारित समय 15:10 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 15:15 बजे प्रस्थान करेगी। 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस काठगोदाम से निर्धारित समय 18:10 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 18:15 बजे प्रस्थान करेगी। 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस काठगोदाम से निर्धारित समय 18:10 बजे के स्थान पर 18:15 बजे प्रस्थान करेगी।

विज्ञापन


15056 रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस रामनगर से निर्धारित समय 19:55 बजे के स्थान पर 19:45 बजे प्रस्थान करेगी। 15061 कासगंज-लालकुआं एक्सप्रेस कासगंज से निर्धारित समय 17:25 बजे के स्थान पर 17:20 बजे, 15062 लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस लालकुआं से निर्धारित समय 19:50 बजे के स्थान पर 19:45 बजे, 15063 रामनगर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस रामनगर से निर्धारित समय 05:30 बजे के स्थान पर 05:50 बजे प्रस्थान करेगी।

लालकुआं-मुरादाबाद सवारी गाड़़ी लालकुआं से निर्धारित समय 08:40 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 08:25 बजे, लालकुआं-मुरादाबाद सवारी गाड़़ी लालकुआं से निर्धारित समय 17:00 बजे के स्थान पर 16:50 बजे प्रस्थान करेगी। लालकुआं-कासगंज सवारी गाड़़ी लालकुआं से निर्धारित समय 11 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 10:45 बजे प्रस्थान करेगी। बरेली सिटी-लालकुआं सवारी गाड़़ी बरेली सिटी से निर्धारित समय 14:25 बजे के स्थान पर 14 बजे प्रस्थान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें