फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पालिका ने ओपन पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता से हाथ खींचे

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला प्रशासन और जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी की ओर से गणतंत्र दिवस पर 27 जनवरी से लोकल ओपन पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता प्रस्तावित की गई है। नगर पालिका की ओर से जिला क्रीड़ा अधिकारी को लिखे गए पत्र में ओपन पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए मना कर दिया है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष डा.सरस्वती खेतवाल ने कहा कि इसी दौरान खेल मैदान में पृथ्वीराज सिंह बिष्ट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता होनी है जो बीते 60 वर्षों से आयोजित की जा रही है। संयोग से उसकी तिथि भी 27 जनवरी से 25 फरवरी तक तय की गई है। ऐसे में जिला क्रीड़ा विभाग की ओर 27 जनवरी से 14 फरवरी तक चलने वाली प्रतियोगिता को बाद में किया जाए। जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत का कहना है कि अब तक उन्हें पालिका का पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने के बाद अग्रिम निर्णय लिया जाएगा। विभाग की ओर से उन्हें मिले बजट के सापेक्ष खेल गतिविधियों को बढ़ाने के पहल की गई थी। वित्तीय वर्ष को देखते हुए इसे जिला स्तर पर होने वाली अन्य खेल प्रतियोगिता में समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें