नैनीताल। नगर पालिका प्रशासन को शासन से पांच वाहन मिलने की उम्मीद जगी है। इसमें कूड़ा निस्तारण वाहन और स्ट्रीट लाइट को ठीक करने के लिए प्रयोग में लाया जाने वाला हाइड्रोलिक वाहन भी शामिल हैं।
विज्ञापन
बता दें कि नगर पालिका के कई कूड़ा वाहन अपनी उम्र पूरी कर चुके हैं। ऐसे में आए दिन इन वाहनों के खराब होेने की समस्या रहती है। स्ट्रीट लाइट कोे ठीक करने के लिए पालिका के पास मौजूद दो हाइड्रोलिक वाहन भी खराब पड़े हैं। अमर उजाला ने रविवार के अंक में संबंधित समाचार भी प्रकाशित किया है। इधर पालिका प्रशासन के मुताबिक स्थानीय प्रशासन की ओर से कूड़ा वाहन के लिए शासन स्तर पर मांग की गई है। शीघ्र ही शासन से वाहन मिलने की उम्मीद भी है। पालिकाध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल ने बताया कि दीपावली के बाद कूड़ा वाहन व बिजली के हाइड्रोलिक वाहन की समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है।