नैनीताल। नगर पालिका प्रशासन की ओर से 28 अगस्त से पांच सितंबर तक प्रस्तावित नंदा देवी महोत्सव के लिए कार्मिकों को जिम्मेदारी दी गई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने मैदान में लगने वाली अस्थायी दुकानों का नक्शा तैयार करने और सजावट तोरणद्वार की जिम्मेदारी अवर अभियंता विपिन कुमार, वाटरप्रूप टैंट का जिम्मा कार्यालय अधीक्षक पूरन सिंह बोरा को दिया गया। शौचालयों की नियमित सफाई कराने का जिम्मा सीएसआई सुनित कुमार, स्टाॅलों का आवंटन, सुरक्षा मानकों के क्रम में झूलों की व्यवस्था, टिकट की दरें और जांच की जिम्मेदारी कर अधीक्षक दीपेंद्र बमोला, भरत प्रकाश, वेद प्रकाश सैनी को दी।