फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सड़क के गड्ढों ने बढ़ाई वाहन चालकों की समस्या

Wed, 23 Jul 2025 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले नौणा-कफुल्टा मोटर मार्ग में व्यासी के पास सड़क के लंबे समय से बदहाल होने से वाहन चालक और ग्रामीण परेशान हैं। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गजार के पास सड़क में गड्ढे होने से वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कफुल्टा, बारगल, गरजोली, जजुला, सीम, सिल्टोना, खैरना और गरमपानी की तरफ आने जाने में आए दिन समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालक कई बार गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं।क्षेत्र के नितिन सिंह, कमलेश, बहादुर सिंह और हरेंद्र सिंह ने विभागीय अधिकारियों से सड़क के गड्ढे सही कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें