हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव क्षेत्र में गुरुनानकपुरा निवासी अतुल नागपाल के घर से कई तोला सोना और लाखों की नकदी चोरी हुई। पीड़ित के अनुसार 15 नवंबर को गीजर ठीक करने आए इलेक्ट्रीशियन फरमान और उसके साथी आसिफ पर शक है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कोतवाली हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। वारदात गुरुनानकपुरा निवासी अतुल नागपाल के घर हुई। चोर ने कई तोला सोना और लाखों की नकदी पर हाथ साफ किया। 26 नवंबर को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
दर्ज मामले में पीड़ित ने बताया कि 15 नवंबर को घर का गीजर खराब होने पर उन्होंने फरमान नाम के इलेक्ट्रीशियन को बुलाया था। फरमान अपने साथ आसिफ नाम के युवक को लेकर पहुंचा। दोनों ने गीजर ठीक किया और चले गए। अगले दिन आसिफ अकेले घर पहुंचा और गीजर चेक करने की बात कही। करीब आधा घंटे तक रुका रहा। तब घर में केवल उनकी बुजुर्ग मां थीं।
बताया कि वह और उनकी पत्नी शादी समारोह में गए हुए थे। 23 नवंबर की सुबह जब अलमारी चेक की तो उसमें रखे सोने के जेवरात गायब मिले। घर आने-जाने वालों की जानकारी जुटाने पर उन्हें आसिफ पर चोरी का शक हुआ। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।