फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कैमरों की निगहबानी में रहेगा मंडी परिसर

Thu, 19 Feb 2026 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। मंडी परिसर को सीसीटीवी की निगहबानी में रखने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत गल्ला मंडी क्षेत्र से की जाएगी जहां दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। पहले चरण में छह सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसके लिए लोगों की अधिक आवाजाही और ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन



जेई प्रगति शाह ने बताया कि मंडी परिसर में कुल 12 सीसीटीवी लगाए जाने हैं। इसमें छह गल्ला और छह सब्जी मंडी में लगेंगे। मंडी समिति कार्यालय के पीछे सहित अन्य क्षेत्र को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित किया गया है। सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ अधिक होती है। इसके चलते शुरुआत गल्ला मंडी से की जानी है। इसके बाद सब्जी मंडी को कैमरे की सुरक्षा में रखा जाएगा। इसका कंट्रोल रूम मंडी समिति कार्यालय और चैक पोस्ट में बनाया जाएगा। साथ ही सुरक्षा कर्मियों भी परिसर की निगरानी करेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें