फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलपोखरा गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
रामनगर पुलिस की हिरासत में आरोपी। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पांच माह पूर्व बैलपोखरा में एक ग्रामीण को गोली मारकर फरार चल रहे वारदात के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रविवार को कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि पिछले वर्ष दो अक्तूबर को ग्राम बैलपोखरा निवासी विजय शेखर पुत्र चंद्रशेखर ने पुलिस को सूचना दी थी कि अज्ञात लोगों ने उसके पिता चंद्रशेखर को गोली मारकर घायल कर दिया है। घटना में इरशाद अली निवासी सन्तुमालन थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर, कामरान अहमद निवासी यमुना विहार दिल्ली, अदनान मरगूब निवासी गैलेक्सी अपार्टमेंट लैन नंबर तीन जामिया नगर ओखला नई दिल्ली के नाम जांच के दौरान सामने आए थे।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि इस मामले में इरशाद अली को पहले ही जेल भेज दिया था, जबकि घटना का मुख्य आरोपी अदनान मरगूब की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने अदनान मरगूब को जामिया नगर ओखला नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया, जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में एसआई जयपाल सिंह चौहान, कांस्टेबल कुंदन कठैत, जितेन्द्र कुमार, त्रिलोक सिंह, अशोक सिंह आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें