फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन से सालाना दो हजार करोड़ का नुकसान

Thu, 04 Jun 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस सरकार के संरक्षण में अवैध खनन का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। इससे कम से कम दो हजार करोड़ रुपये का सालाना नुकसान सरकार को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत अभी तक प्रदेश भर में 1700 घोषणाएं कर चुके हैं, जिनमें से 200 पर भी कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन


बुधवार को नैनीताल क्लब में पत्रकारों से वार्ता में चौहान ने कहा कि दैवी आपदा के बाद सरकार की ओर से जो राहत राशि बांटने का कार्य किया गया, उसमें भी बहुत बंदरबांट हुई है। इस मामले की भी गहन जांच होनी चाहिए। इतना ही नहीं आपदा के बाद निर्माण के नाम पर बिना निविदा के करोड़ों के ठेके चेहतों को दे दिए गए।

चौैहान ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार पर दोषारोपण मढ़ रही है कि उन्हें केंद्र से कोई मदद नहीं मिल रही है, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे है, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में जब योजना आयोग था।
विज्ञापन


तब उत्तराखंड को पांच वर्ष में 20 हजार करोड़ रुपये का अनुदान मिला, जबकि वर्तमान में केंद्र में भाजपा सरकार ने नीति आयोग का गठन किया है, उसके बाद उत्तराखंड को पांच वर्ष में 45 हजार करोड़ रुपये मिलेंगे। हाल ही में आरटीआई के तहत उजागर हुए आपदा घोटाले के बारे में उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी जरूरी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें