फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जीवंती के साहस के आगे तेंदुए की चाल नाकाम

Tue, 13 Oct 2026 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात करीब दो बजे उस समय खलबली मच गई, जब कुत्ते का शिकार करने के लिए एक तेंदुआ कमरे में जा घुसा। कुत्ते पर हमला करते देख दीवान सिंह नेगी की पत्नी जीवंती देवी घबरा गईं, लेकिन उन्होंने साहस का परिचय देते हुए बाहर से कमरे की कुंडी लगा दी। इससे तेंदुआ कमरे में कैद हो गया। इस पर सोमवार सुबह वन विभाग की टीम ने तेंदुए को रेस्क्यू सेंटर भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य रणजीत सिंह ने बताया कि रविवार देर रात तेंदुआ दीवान सिंह नेगी के घर में घुसा और उसने कुत्ते पर हमला कर दिया। इसी दौरान जीवंती देवी की नजर कमरे के भीतर तेंदुए पर पड़ गई लेकिन उन्होंने घबराने के बजाय हिम्मत दिखाई और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी मनोज भगत ने बताया कि सूचना पर वन विभाग की टीम भी गांव पहुंची और तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें