गरमपानी(नैनीताल)। श्री कैंचीधाम क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों मे शुक्रवार को अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर विरासत दाखिल-खारिज से संबंधित 42 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग ने मझेड़ा, छीमी मटेला, दियारी, चौपड़ा, सिमलखा और बजेड़ी गांव में जाकर ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण किया। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित पात्र किसानों के दस्तावेज की जांच कर उनके आवेदन तैयार किए गए। इस दौरान राजस्व निरीक्षक नरेश असवाल, पटवारी कमल जोशी, रूपा भारती, पूजा आर्य मौजूद रहे। संवाद