फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कुमाऊं प्रीमियर फुटबाल लीग 12 फरवरी से

Sat, 17 Jan 2026 02:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में             विक्टोरिया यूनाइटेड क्लब की ओर से आयोजित कुमांऊं प्रीमि
विज्ञापन
हल्द्वानी। फरवरी से कुमाऊं प्रीमियर फुटबाल लीग सीजन दो फरवरी से होने जा रही है। सर्वोपरि वेलफेयर सोसाइटी और बिठौरिया यूनाइटेड फुटबाल अकादमी की ओर से आयोजित प्रतियोेगिता में कुमाऊं की सभी जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसके लिए मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया हुई। इसमें राज्य के 330 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग लिया।
विज्ञापन

आयोजक वीरू कालाकोटी ने बताया कि लीग 12 से 22 फरवरी तक कुमाऊं के चार शहरों में होगी। प्रथम चरण के मुकाबले अल्मोड़ा, दूसरे व तीसरे पिथौरागढ़ और चौथे-पांचवें चरण के मैच चंपावत में आयोजित होंगे। सेमीफाइनल और फाइनल के नाइट मैच मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में खेले जाएंगे। विजेता टीम को छह लाख और उपविजेता टीम को तीन लाख का नगद पुरस्कार मिलेगा। चयनित खिलाड़ियों के आठ से 11 फरवरी तक हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में कैंप लगाया जाएगा। ट्रायल का शुभारंभ मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री शंकर सिंह कोरंगा ने किया। वहां रमेश शर्मा, मनोज पुनेठा, भूपेंद्र चौहान, विशाल नेगी, प्रेम थापा, आनंद देव, प्रशांत धामी, विजय बिष्ट आदि रहे।

हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में             विक्टोरिया यूनाइटेड क्लब की ओर से आयोजित कुमांऊं प्रीमि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें