फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने मांगी अनुमति: रानीबाग-भीमताल मार्ग पर 20 अक्तूबर तक डामरीकरण कार्य, 5 घंटे रहेगा डायवर्जन

Mon, 05 Oct 2026 12:26 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

लोक निर्माण विभाग सोमवार से रानीबाग-भीमताल-खुटानी-धानाचूली-शहरफाटक-गौरनौला-देवीधुरा मोटर मार्ग पर 20 अक्तूबर तक डामरीकरण और सुधारीकरण का निर्माण कार्य शुरू करने जा रहा है। 
विज्ञापन
रानीबाग-भीमताल मार्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक निर्माण विभाग सोमवार से रानीबाग-भीमताल-खुटानी-धानाचूली-शहरफाटक-गौरनौला-देवीधुरा मोटर मार्ग पर 20 अक्तूबर तक डामरीकरण और सुधारीकरण के निर्माण कार्य शुरु करने जा रहा है। विभाग की ओर से डामरीकरण और सुधारीकरण के निर्माण कार्य के चलते प्रशासन से सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रखने की मांग की गई थी।

विज्ञापन


डीएम ललित मोहन रयाल की ओर से विभाग को अनुमति दे दी गई है। मंगलवार से 20 अक्टूबर तक खुटानी-धानाचूली मार्ग पर सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस दौरान उक्त मार्ग पर आवाजाही करने वाले वाहनों को भवाली-रामगढ़ होते हुए आवाजाही करनी पड़ेगी। हालांकि विभाग की ओर से सोमवार को निर्माण कार्य शुरु कर दिया जाएगा लेकिन सैलानियों की आवाजाही के चलते मार्ग पर सुविधा के तहत आवाजाही को बहाल की गई है। लेकिन मंगलवार से मार्ग पर पांच घंटे आवाजाही बंद रहेगी। लोनिवि के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि सोमवार से सड़क पर डामरीकरण का निर्माण कार्य शुरु कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 20 अक्टूबर तक मार्ग पर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पांच घंटे आवाजाही बंद रखी गई है और इस दौरान वाहन भवाली-रामगढ़ होते हुए जाएंगे। एसडीएम नवाजिश खलीक ने बताया कि सोमवार को सैलानियों की वापसी होने के चलते मार्ग पर सैलानियों का परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए लोनिवि के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि मंगलवार से उक्त मार्ग अनुमति के तहत बंद रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें