फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra 2022: शिवरात्रि के दिन बाघ प्रभावित क्षेत्र से गाड़ी में जाएंगे कावंड़िये

Mon, 25 Jul 2022 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल

सार

रामनगर क्षेत्र में बाघ के आतंक के चलते पहाड़ को जाने वाले कांवड़ियों को गर्जिया से लेकर मोहान तक सकुशल निकलने की चुनौती है।
विज्ञापन
रामनगर के कॉर्बेट कार्यालय में कॉर्बेट निदेशक व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए विधायक दीव? - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

26 जुलाई को शिवरात्रि पर्व को देखते हुए हरिद्वार से जल लेने के लिए कावंड़िये जाने लगे हैं। बाघ के आतंक वाले क्षेत्र में कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए विधायक ने कॉर्बेट निदेशक के साथ बैठक की। तय हुआ कि बाघ प्रभावित क्षेत्र में कांवड़ियों को गाड़ी से भेजा जाएगा।

विज्ञापन


रविवार को कॉर्बेट निदेशक धीरज पांडे, एसडीएम गौरव चटवाल, पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी के साथ विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कॉर्बेट कार्यालय में बैठक ली। विधायक ने बताया कि 26 जुलाई को शिवरात्रि पर्व है और कावंड़िये हरिद्वार से जल लेकर आ रहे हैं। रामनगर क्षेत्र में बाघ के आतंक के चलते पहाड़ को जाने वाले कांवड़ियों को गर्जिया से लेकर मोहान तक सकुशल निकलने की चुनौती है।

रविवार और सोमवार को काफी कावंड़िये हरिद्वार से वापस आ रहे हैं। कॉर्बेट निदेशक ने ट्रैक्टर ट्रॉली या अन्य वाहनों से कांवड़ियों को बाघ प्रभावित क्षेत्र से सकुशल निकालने पर सहमति जताई है। कॉर्बेट निदेशक ने बताया कि रविवार को भी 15 कांवड़ियों को आमडंडा गेट से लेकर मोहान तक गाड़ियों से भेजा गया है। भाजपा नेता मदन जोशी ने गर्जिया से लेकर मोहान तक ग्रामीणों को सुरक्षा देने की बात कही। इस पर निदेशक ने कहा कि टीम बाघ की तलाश में जुटी है। बाघ दिखाई दे रहा है लेकिन घनी झाड़ियां होने की वजह से ट्रैंक्युलाइज करने में दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें