फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kargil Vijay Diwas 2022: 26 जुलाई को सभी जिलों में तिरंगा यात्रा निकालेगा भाजयुमो

Mon, 25 Jul 2022 01:07 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज पटवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में 25 जुलाई से कारगिल विजय दिवस पर तिरंगा यात्रा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
तिरंगा - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से कारगिल विजय दिवस पर दो दिवसीय तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 26 जुलाई को सभी जिलों में भाजयुमो कार्यकर्ताओं की ओर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। 

विज्ञापन


भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज पटवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में 25 जुलाई से कारगिल विजय दिवस पर तिरंगा यात्रा शुरू की जाएगी। यह यात्रा जम्मू कश्मीर के श्रीनगर लाल चौक से शुरू होकर कारगिल में संपन्न होगी। 26 जुलाई को कारगिल युद्ध स्मारक पर विजय दिवस मनाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने राज्यों में शहीदों के घरों के आंगन से मिट्टी लाने का निर्देश दिए हैं। जो शहीदों की अमरता के प्रतीकात्मक संकेत के रूप में युद्ध स्मारक पर समर्पित किया जाएगा। 

तिरंगा यात्रा में भाजयुमो के राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यकारी सदस्य और प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे। ध्वजारोहण बाइकों के कारवां को श्रीनगर के लाल चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इस यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ मुख्य अतिथि होंगे। 
विज्ञापन


भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या जनसभा को संबोधित करेंगे। कारगिल युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। आजादी का अमृत महोत्सव चिन्हित करने के लिए 75 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज को भी फहराया जाएगा। 26 जुलाई को भाजयुमो तिरंगा यात्रा के साथ सभी जिलों में प्रभात फेरी का आयोजन करेगा। समापन समारोह का सभी भाजपा कार्यालयों में सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें