फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: ईको-टूरिज्म का हिस्सा बनेगा कैंची ट्रैकिंग मार्ग, कमिश्नर समेत 50 से अधिक लोगों ने की13 किमी पैदल यात्रा

Sat, 27 Dec 2025 11:55 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल के टांकी बैंड-नैना पीक ट्रैकिंग से शुरू हुए विंटर कार्निवाल-2025 का समापन शुक्रवार को बिरला चुंगी से कैंची धाम ट्रैकिंग के साथ हुआ।
विज्ञापन
बिड़ला चुंगी से कैंची धाम तक ट्रैकिंग के लिए यात्रा दल को हरी झंडी दिखाते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल के टांकी बैंड-नैना पीक ट्रैकिंग से शुरू हुए विंटर कार्निवाल-2025 का समापन शुक्रवार को बिरला चुंगी से कैंची धाम ट्रैकिंग के साथ हुआ। 13 किमी के इस पैदल मार्ग में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर समेत 50 से अधिक लोगों ने ट्रैकिंग की।

इस दौरान आयुक्त ने कहा कि बिरला से कैंची धाम तक ट्रैकिंग रूट को ईको-टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा। इसका संचालन कुमाऊं मंडल विकास निगम करेगा। इससे कैंची धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के चलते यातायात दबाव की चुनौती से भी कुछ हद तक राहत मिलेगी। कहा कि ट्रैकिंग रूट प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर व आकर्षक है, जो यात्रियों को लगातार आकर्षित करेगा।

विज्ञापन


कुमविनि एमडी ने कहा कि आने वाले समय में निगम इसे वैकल्पिक मार्ग के रूप में बेहतर ढंग से संचालित करेगा, जिससे आवाजाही में आसानी होगी और ट्रैक का प्रचार-प्रसार भी होगा। नेचर गाइड जीवन सिंह धामी ने सभी प्रतिभागियों को स्थानीय फ्लोरा के महत्व, प्राकृतिक सौंदर्य, प्रवासी पक्षियों आदि की जानकारी दी। ट्रैकिंग के दौरान यात्रा मार्ग पर सफाई भी की गई। इस दौरान डीटीओ अतुल भंडारी, त्रिभुवन फर्त्याल, देवेन्द्र रावत, नवीन भट्ट, मोहित लाल साह, दीपक कुमार, करन वर्मा आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें