नैनीताल। मल्लीताल खेल मैदान में आयोजित पृथ्वीराज सिंह बिष्ट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को एकमात्र मुकाबला हुआ। अल्टीमेट चैलेंजर और द जंगल रिजार्ट के बीच हुए मुकाबले में अल्टीमेट ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 158 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में खेलते हुए द जंगल रिजार्ट ने तीन विकेट के नुकसान पर जीत के लिए निर्धारित रन बना लिए। द जंगल रिजार्ट की टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया।