नैनीताल। बीते एक सप्ताह से चल रहे विवाद के बाद आखिरकार खेल मैदान में बुधवार से पृथ्वीराज स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। बुधवार को प्रतियोगिता का पहला मुकाबला गेम चेंजर और द जंगल रिजॉर्ट के मध्य खेला गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रहीं पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गेम चेंजर ने निर्धारित 20 ओवर में 136 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने हुए द जंगल रिजॉर्ट की टीम ने तीन विकेट शेष रहते मुकाबला जीत लिया। क्रिकेट सचिव रवि जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला कृष्णापुर-11 बी और पीडब्ल्यूडी-11 के मध्य और दूसरा मुकाबला सिटी-11 और बंकर-11 की टीम के बीच खेला जाएगा। इस मौके पर सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य बिशन मेहता, सभासद मनोज साह जगाती, अंकित चंद्रा, ललिता दफौटी, भगवत रावत, मुन्नी तिवारी, मनोज बिष्ट आदि मौजूद रहे।