भीमताल (नैनीताल)। राजकीय इंटर कॉलेज नौकुचियाताल में विश्व कैंसर दिवस पर बुधवार को शिविर में डॉ. शुभाना ने कैंसर से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय रहते कैंसर से बचाव किया जा सकता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पारुल थपलियाल ने भी कैंसर को लेकर जागरूक किया। निशुल्क विधिक सहायता और उनकी पात्रता के साथ एनडीपीएस एक्ट को लेकर बच्चों को जानकारी दी। स्कूली बच्चों को रोड सेफ्टी के नियम, चालान और जुर्माना या सजा के प्रावधानों की विधिक जानकारी भी उपलब्ध कराई। इस दौरान प्रधानाचार्य गोपाल स्वरूप कोहली, राजेंद्र सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।