फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आने से शावक घायल

Mon, 21 Mar 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ज्योलीकोट (नैनीताल)।
विज्ञापन
घायल तेंदुआ पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ज्योलीकोट (नैनीताल)। ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग राजमार्ग में वीरभट्टी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक गुलदार का शावक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक घटना रविवार सुबह साढ़े पांच बजे की है। स्थानीय लोगों ने वीरभट्टी के पास शावक को सड़क पर गिरे पड़े देखा।
विज्ञापन


सूचना पर वन रेंजर मुकुल शर्मा वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और गुलदार को इलाज के लिए रानीबाग रेस्क्यू सेंटर ले गए। शर्मा के मुताबिक घायल शावक की आयु करीब डेढ़ वर्ष है। आशंका है कि वह पहाड़ी से उतरते समय किसी वाहन की चपेट में आ गया होगा। शर्मा ने बताया कि फिलहाल उसके स्वास्थ्य में सुधार है, वह पानी और भोजन भी ले रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें