हल्द्वानी। विभिन्न मांगों को लेकर बागजाला के लोगों का बेमियादी धरना प्रदर्शन सोमवार को 71वें दिन भी जारी रहा। क्षेत्र के लोग भूमि का मालिकाना अधिकार देने, निर्माण कार्यों पर लगी रोक हटाने, पंचायत चुनाव के अधिकार को बहाल करने, विकास कार्य शुरू करने, पेयजल योजना चालू करने समेत आठ सूत्रीय मांगों पर अनिश्चितकालीन धरने पर हैं। धरना प्रदर्शन में चंदन सिंह मटियानी, अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी, मो. परवेज, हेमलता, विमला, दीवान सिंह बर्गली, विमला देवी, दौलत सिंह, वेद प्रकाश आदि शामिल रहे।