फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चक्रवात का असर एक-दो दिन तक, फिर वेस्टर्न डिस्टर्ब के कारण बरस सकता है पानी

Sat, 31 Oct 2026 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह बदलाव चक्रवात अर्नब की वजह से है जो कि एक-दो दिन तक रहेगा। इसी वजह से शुक्रवार को मौसम खराब रहा और सुबह से बादल छाए रहे। दिन में एक बार हल्की धूप निकली लेकिन उसके बाद शहर में कहीं हल्की तो तेज बारिश देखने को मिली। शाम तक मौसम ऐसा ही बना रहा। मौसम में बदलाव से तापमान में भी हल्का असर देखने को मिला।
विज्ञापन

शुक्रवार को हवा की गति काफी धीमी रही और नमी का स्तर अधिक होने से वातावरण में उमस और ठंडक का मिला जुला असर रहा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 16.4 और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
पंतनगर कृषि विवि के मौसम जानकार डॉ. अजीत नैन के मुताबिक, उत्तराखंड में चक्रवात का असर शनिवार तक रह सकता है। उसके बाद वैस्टर्न डिस्टर्ब की वजह से अगले तीन-चार दिन तक पर्वतीय जिलों में तेज बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने पर्वतीय जिलों में गर्जन और बिजली चमकने को लेकर चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें