फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 की ओमवती को बना दिया सौ साल की वृद्धा

Sat, 24 Jan 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्वाचन कार्यालय की लापरवाही से नगर निगम में कार्यरत 40 वर्षीय एक महिला सौ वर्ष की वृद्धा बन गई है। तहसील निर्वाचन कार्यालय में उसका नाम सौ वर्ष पार के मतदाताओं में दर्ज है। विभाग उसे मतदाता दिवस पर सम्मानित करने की तैयारी में भी है। यही नहीं एक मृत मतदाता का नाम भी इस सूची में चल रहा है।
विज्ञापन

मतदाता दिवस के अवसर पर निर्वाचन कार्यालय ने सौ वर्ष पूरे कर चुके वोटरों को सम्मानित करने की तैयारी शुरू कर दी है। तहसील निर्वाचन कार्यालय मेें ऐसे लोगों की सूची भी तैयार की गई है।

निर्वाचन कार्यालय के अनुसार लालकुआं में दो, हल्द्वानी में सात और कालाढूंगी में 10 मतदाता सौ वर्ष या इससे अधिक उम्र के हैं। अमर उजाला की टीम ने शहर के ऐसे मतदाताओं से संपर्क करने का प्रयास किया तो अलग ही सच्चाई सामने आई। राजपुरा निवासी ओमवती पत्नी नन्हेंलाल का नाम सौ वर्ष पूरे कर चुके मतदाताओं में दर्ज है।
विज्ञापन


राजपुरा स्थित उनके घर जाकर संपर्क किया गया तो पता चला कि वह करीब 40 वर्ष की हैं और नगर निगम में काम करती हैं। विभागीय लापरवाही से महिला का नाम सौ वर्ष पूरे कर चुके मतदाताओं की सूची में दर्ज है। और अब उनको सम्मानित करने की भी तैयारी हैं।
उधर, एक मृत मतदाता का नाम भी सौ वर्ष पूरे कर चुके मतदाताओं में शामिल है। वार्ड संख्या नौ निवासी प्रेम बल्लभ जोशी पुत्र बिशनदत्त की मौत करीब तीन माह पहले हो चुकी है। विभाग की सूची में उनका नाम भी दर्ज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें