फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम दफ्तर में फिर हाई वोल्टेज ड्रामा

Tue, 17 Feb 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर और मुख्य नगर अधिकारी (एमएनए) के आपसी मतभेदों के चलते सोमवार को एक बार फिर नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। एमएनए आरडी पालीवाल ने मेयर डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला को विश्वास में लिए बगैर पार्षदों की बैठक बुलवा ली। इससे नाराज मेयर ने निगम दफ्तर के बाहर ही धरने पर बैठने की धकमी दे डाली। मेयर और एमएनए की अनबन के बीच पार्षद भी दोफाड़ हो गए। भाजपा समर्थित पार्षद मुख्य नगर अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे, जबकि कांग्रेस समर्थित पार्षद सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय चले गए।
विज्ञापन

हल्द्वानी नगर निगम का बंटाधार हो रहा है। निगम का परिसीमन और ढांचा पुनर्गठन तो दूर आज तक स्वतंत्र मुख्य नगर अधिकारी की तैनाती नहीं हो सकी है। सिटी मजिस्ट्रेट आरडी पालीवाल के पास एमएनए का अतिरिक्त कार्यभार है। एमएनए नगर निगम को समय नहीं दे पाते हैं, जिससे प्रशासनिक कामकाज बाधित होता है। मेयर और एमएनए के बीच की नूरा कुश्ती जग जाहिर है। बोर्ड बैठकों में तक दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के तीर चलते हैं। इससे निगम क्षेत्र का विकास प्रभावित हो रहा है।
एमएनए आरडी पालीवाल ने वार्डों की समस्याओं को लेकर सोमवार को पार्षदों की बैठक बुलाई थी। सुबह 11 बजे तक अधिकतर पार्षद निगम दफ्तर पहुंच गए। इसी बीच मेयर डा. रौतेला भी पहुंचे। मेयर को पार्षदों की बैठक की जानकारी नहीं थी। मेयर को जब पार्षदों की बैठक की जानकारी हुई तो वे गुस्से से लाल हो गए और निगम दफ्तर के बाहर धरने पर बैठने की धमकी दे डाली। दोनों की कहासुनी से पार्षद मूक दर्शक बने रहे और कुछ देर बाद दो धड़ों में बंट गए। एमएनए निगम दफ्तर से उठकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय चले गए। उनके पीछे कांग्रेस समर्थित पार्षद भी पहुंच गए। इधर, भाजपा समर्थित पार्षदों ने एमएनए के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

कोट
>> लोकतांत्रिक व्यवस्था में मुझे विश्वास में लिए बगैर आरडी पालीवाल के बतौर एनएनए पार्षदों की बैठक बुलाना अनुचित था। पालीवाल जी वार्डों की समस्याओं को लेकर इतने ही गंभीर हैं तो वो सिटी मजिस्ट्रेट की हैसियत से समीक्षा कर समस्याओं का निराकरण कर सकते हैं। एमएनए साहब कांग्रेस के एजेंट के रूप में काम करना छोड़ दें और निगम दफ्तर में आकर बैठें। - डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला, मेयर

इनसेट
वार्ड वार दर्ज होंगी समस्याएं
निगम में बनेगा रजिस्टर, 15 दिन में समस्या होगी दूर
वार्डों की समस्याओं के निराकरण के लिए अब नगर निगम दफ्तर में वार्डवार रजिस्टर बनाया जाएगा। इसमें वार्ड की समस्याएं दर्ज होंगी और 15 दिन के भीतर निगम के संबंधित अनुभाग समस्याओं का निस्तारण करेगा। एमएनए आरडी पालीवाल ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में पार्षदों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि हर वार्ड समस्याओं संबंधित रजिस्टर बनेगा। पार्षद रजिस्टर का अवलोकन कर सकेंगे। बोर्ड बैठक में एजेंडा तय करने से पहले भी रजिस्टर को देखा जाएगा। रोजाना उप नगर अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, कर अधीक्षक और अभियंता रजिस्टरों को देखेंगे। एमएनए ने कहा कि प्रत्येक सोमवार को रजिस्टर वो खुद देखेंगे और 15 दिनों में दर्ज समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें