फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: स्वास्थ्य निदेशक कार्यालय के पास रिक्त पदों की जानकारी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं में वर्तमान में डॉक्टरों के रिक्त पदों की जानकारी कुमाऊं स्वास्थ्य निदेशक के पास भी नहीं है। स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं कार्यालय में बीते छह महिनों से डॉक्टरों के रिक्त पदों की सूची अपडेट ही नहीं की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं कार्यालय में कुमाऊं के नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर व ऊधमसिंह नगर जिलों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां रहती हैं। जिलों में डॉक्टरों व अन्य स्टाफ के रिक्त पदों का डाटा भी यहां मौजूद रहता है। लेकिन बीते छह महीनों से यहां कोई भी डाटा अपडेट नहीं किया गया है। छह महीने पूर्व की जानकारी के अनुसार कुमाऊं में डॉक्टरों के 1256 स्वीकृत पदों में 417 पद रिक्त थे। अब नई अपडेट विभाग नहीं कर पाया है। मामले में स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं डॉ. कमलेश पांडे का कहना है कि जिलों से डॉक्टरों के रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई हैं। जानकारी मिलते ही लिस्ट अपडेट की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें