फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कैंची धाम में तीन दिन लगातार डयूटी देगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कैंची धाम में 15 जून को लगने वाले मेले में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी तैनात रहेगी। सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. कुमुद पंत को मेला प्रभारी बनाया है। टीम को 14 से 16 जून तक मेला स्थल पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान टीम एंबुलेंस, मोबाइल वैन के अलावा पर्याप्त दवाइयों के साथ मौजूद रहेगी।
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि तीनों दिन दोपहर 12 बजे तक स्वास्थ्य टीम मेला स्थल पर कंट्रोल रूम के पास अस्थायी शिविर में मौजूद रहेगी। तीन दिन तक डॉक्टरों और अन्य कर्मियों को 24 घंटे में बारी-बारी से डयूटी देने के लिए कहा गया है। इस दौरान एक मोबाइल वैन डॉक्टर, नर्स और फार्मासिस्ट के साथ मौके पर रहेगी। उसमें बीपी, शुगर नापने की मशीन के अलावा ओआरएस, ड्रिप सेट और पर्याप्त दवाइयां मौजूद रहेंगी। कुल तीन एंबुलेस मेला स्थल पर तैनात रहेंगी। एक एंबुलेंस को रिजर्व रखा जा रहा है। अस्थायी शिविर में उल्टी-दस्त की दवाइयों के अलावा इमरजेंसी मेडिसिन रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें