फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्री को लेकर हेड कांस्टेबल की बमचक

Sun, 15 Mar 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
वायरलेस विभाग में तैनात हेड कांस्टेबल ने कंट्रोल रूम के बाद शनिवार की दोपहर एसपी दफ्तर के सामने हंगामा किया। बेस अस्पताल में मेडिकल मुआयना के दौरान उसने स्ट्रेचर उलट दिया और गमला तोड़ दिया। डाक्टरों ने इंजेक्शन दिया तो सिपाही काबू में आया। एसपी सिटी का कहना था कि हेड कांस्टेबल दिमागी तौर पर परेशान हो गया था। उसे अवकाश या विभागीय रूप से कोई दिक्कत नहीं थी।
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल कृष्ण सिंह रावत वायरलेस विभाग में तैनात है। शनिवार को अवकाश को लेकर साथियों से बहस होने के बाद उसने कंट्रोल रूम में गुस्से से कुर्सी उलट दी। इसके बाद वह दोपहर में एसपी सिटी कार्यालय में घुसने लगा। यहां तैनात पुलिसकर्मियोें ने कृष्ण की मानसिक हालत को देखते हुए अंदर जाने से रोक दिया। जिस पर कृष्ण सिंह ने हंगामा शुरू कर दिया। एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान ने उसे बुलाकर पूछताछ करने का प्रयास किया, लेकिन वह भूत प्रेत का चक्कर बताने लगा। कहा कि उसकी पत्नी की भी तबियत ठीक नहीं है। छुट्टी भी नहीं मिल रही है।

सिपाही के बवाल काटने पर उसे एसपी सिटी ने इलाज कराने का निर्देश दिया। कोतवाली पुुलिस उसे लेकर बेस अस्पताल पहुंची। यहां भी वह अस्पताल के कर्मचारियों और डाक्टरों से भिड़ गया। डाक्टर ने इंजेक्शन दिया तो हेड कांस्टेबल की स्थिति काबू में आई। पुलिस ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें